Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में स्थानीय लोक कलाकारों से सजी तीसरी शाम*

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव*

*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हुआ समारोह का समापन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर,05 नवंबर 2025*

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक यादगार शाम दर्ज की गई। इस अवसर पर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और आधुनिक कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही रजत महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ।
कार्यक्रम के शुरू में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मोक्षी पांडे के ओजस्वी देवी तांडव से हुआ, जिसने मंच को एक दिव्य और ऊर्जावान आभा से भर दिया। इसके बाद, कलाकार शिवानी सामदेकर ने अपने मनमोहक ‘ छत्तीसगढ़ नृत्य’ के माध्यम से राज्य के पारंपरिक जीवन और तीज-त्यौहारों की एक मनोरम झाँकी प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित जनसमूह को छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति से गहराई से जोड़ा।
समारोह में बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। दरभा विकासखंड के छिंदावाड़ा के नर्तकों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ धुरवा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी ताल और लय ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में, नानगुर के नर्तकों ने अपनी विशिष्ट नृत्य-परम्परा परब नृत्य को मंच पर जीवंत किया। साथ ही, रास परब कला समूह ने भी एक प्रभावी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शाया कि बस्तर की कला कितनी समृद्ध और विशिष्ट है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में विवेकानंद स्कूल और कन्या क्रमांक 2 के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए समूह नृत्यों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। तीन दिनों तक चला यह भव्य समारोह न केवल छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना वर्ष की गरिमा के अनुरूप था, बल्कि इसने स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर बस्तर की लोककला और संस्कृति के संरक्षण को भी बल दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित नगर निगम के सभापति श्री खेमसिंह देवांगन ने कहा कि राज्योत्सव हमें और तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। आइये हम सभी एकजुटता के साथ मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहभागिता निभाएंगे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles