WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं रहे-कमिश्नर श्री डोमन सिंह*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 05 नवम्बर 2025*

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 04 नवम्बर से शुरू घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य को सक्रिय होकर पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं होना चाहिए।
खासकर वे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। साथ ही बूथ लेबल ऑफिसर मृत या स्थायी रूप से अन्यत्र बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर रहे हैं, जिससे सूची त्रुटिहीन और अद्यतन बन सके। इस गहन पुनरीक्षण के माध्यम से निर्वाचन आयोग का लक्ष्य न केवल एक पारदर्शी बल्कि सर्वाधिक समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, जो आगामी चुनावों में बस्तर के हर नागरिक की आवाज को सही ढंग से प्रतिनिधित्व दे सके। कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर संभाग के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्य की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्य को प्लानिंग के साथ बेहतर ढंग से करें, फील्ड में फोकस कर अच्छे नतीजे हासिल करें और अन्य इलाकों के लिए उदाहरण पेश करें।

कमिश्नर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल देते हुए कहा कि आम लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेम्पलेट-पोस्टर के माध्यम से अवगत कराया जाए। वहीं ग्रामीण इलाकों में कोटवारों के जरिए मुनादी, दीवार लेखन, ग्राम पंचायतों की बैठक इत्यादि के माध्यम से जानकारी दी जाए। साथ ही प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में बीएलओ एवं वालेंटियर्स को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित कर मास्टर ट्रेनर्स की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही वाट्सअप ग्रुप बनाकर भी शंकाओं का समाधान किया जाए।

कमिश्नर ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों के मतदान केंद्रों सहित मुख्य बसाहटों के मतदान केंद्रों के लिए अतिरिक्त बीएलओ की नियुक्ति कर कार्य को आसानी के साथ संपादित करने कहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में पंचायत सचिवों को उक्त कार्य में सहयोग देने के लिए सक्रिय रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता के लिए ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। जिससे मतदाता आसानी के साथ आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकें। कमिश्नर ने दस्तावेजों की उपलब्धता के लिए पृथक से अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर दिन के संपादित कार्यों की मॉनिटरिंग सहित दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने कहा। इस दौरान अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आवश्यक प्रपत्रों की छपाई सहित वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और बीएलओ और बीएलए को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। बीएलओ को फार्म वितरण के साथ ही 04 नवम्बर से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य शुरू किया चुका है। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बस्तर श्री ऋषिकेश तिवारी मौजूद थे। वहीं संभाग के अन्य जिलों से उप जिला निर्वाचन अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles