WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कुएंमारी अंचल के ग्रामीणों ने पहाड़ काटकर खुद बनाई सड़क, शासन-प्रशासन को दिखाया आईना*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 13 नवंबर 2025*

आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र का नंदगट्टा गांव अब तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। शासन-प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने स्वयं अपने दम पर पहाड़ काटकर सड़क बनाने का बीड़ा उठा लिया।

केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत होनहेड़ के आश्रित गांव नंदगट्टा, जो विकासखंड मुख्यालय से करीब 45 से 50 किलोमीटर दूर स्थित है, आज भी पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुएंमारी तक सड़क तो बनी है, परंतु उसके आगे के लगभग 5 से 10 किलोमीटर तक कोई मार्ग नहीं है। ग्रामीणों को अब भी झाड़ियों, चट्टानों और पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

सरकार की उदासीनता से निराश ग्रामीणों ने ग्रामसभा आयोजित कर निर्णय लिया कि प्रत्येक घर से दो से तीन लोग रोजाना अपने औजार—फावड़ा, कुदाल, गैती, कुल्हाड़ी और साबल लेकर पहाड़ की चट्टान काटकर सड़क निर्माण कार्य में जुटेंगे। बीते डेढ़ महीने से यह कार्य लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों की एकजुटता और आत्मनिर्भरता की मिसाल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

गांव के लोगों ने बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें डोली के सहारे कच्चे रास्तों से होकर कुएंमारी तक लाया जाता है, जहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। वहीं, पेयजल की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण आज भी झरिया (नाले) का पानी पीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए कहा कि यदि ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने बलबूते विकास का रास्ता खुद तैयार करेंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles