Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने फ़रसगांव विकासखंड में स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों का किया निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 13 नवम्बर 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज फ़रसगांव विकासखंड के विद्यालय, छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम आलोर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच एवं प्रसव की जानकारी ली।

उन्होंने उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे गर्भवती महिलाओं से दूरभाष से नियमित संवाद कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी लेते रहें।
इसके पश्चात उन्होंने बड़ेडोंगर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और जिनका नहीं बन पाया है उनके लिए शिविर लगाकर आधार कार्ड में त्रुटि सुधार करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बड़ेडोंगर में प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया और डाइनिंग रूम हेतु आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही रीडिंग रूम की व्यवस्था के साथ कंप्यूटर रूम को सुचारू रूप से संचालित करने के भी निर्देश दिए।
ग्राम कोनगुड में उन्होंने सेजेस विद्यालय परिसर में बने नवीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया और 15 दिन में आवश्यक मरम्मत कार्यं पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर फरसगांव एसडीएम श्री अश्वन पुसाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एआर मरकाम, तहसीलदार श्री जय कुमार नाग, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेश नेताम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles