*जहरीले करैत का आतंक जिसको सोते हुए सांप ने डसा फिर उसी ने कर दिए उसके दो टुकड़े ये देख सन्न रह गया परिवार*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 21 जुलाई 2025*
परपा थाना से लगे देउरगांव में एक ग्रामीण को सोने के दौरान एक करैत सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद ग्रामीण ने गुस्से में आकर सांप के दो टुकड़े कर दिए। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। जहां उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लक्खू बघेल के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह परिवार के लोग सभी खेत मे काम करने के लिए चले गए, जहां लक्खू घर में अकेला सोया हुआ था। सोने के दौरान अचानक एक करैत सांप ने लक्खू के पैर में डस लिया।
सांप को देख ग्रामीण ने अपने पास रखे लकड़ी से सांप को मारकर दो टुकड़े कर घर में ही सो गया। जब परिजन खेत से लौटे तो देखा कि लक्खू जमीन में सोया हुआ था, परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
साथ ही मारे गए सांप को भी दिखाया, जहां परिजनों ने बिना देर किए डायल 112 को सूचना दिया, जहां आरक्षक कैलाश ठाकुर व चालक चेतन ठाकुर मौके पर पहुंच घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।











