WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*सांसद और विधायक की निष्क्रियता के कारण बस्तरवासी ट्रेन सेवा से वंचित,7 दिन के भीतर संचालन नहीं होने पर कांग्रेस रोकेगी मालगाड़ी –सुशील मौर्य*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

न डीआरएम से कोई वार्तालाप न ही कोई सार्थक कार्ययोजना,किंतु बस्तर के खनिज संसाधनों हेतु मालगाड़ी संचालित ..

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जगदलपुर बस्तर में बंद हुई यात्री ट्रेन सेवा को भाजपा के बस्तर सांसद महेश कश्यप और स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण देव की निष्क्रियता का परिचायक बताया है…श्री मौर्य ने कहा बस्तर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली करीब 10 ट्रेनें को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक, ये सभी ट्रेनें ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। मतलब अगर किसी बस्तरवासी को उड़ीसा सहित कही अन्य जगह जाना है तो पहले कोरापुट जाना पड़ेगा जो कि बस्तर वासियों के साथ सरासर धोखा है क्योंकि भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ बस्तर वासियों को लूटने और दोहन करने का ही कार्य किया है!…कुल मिलाकर भाजपा सांसद महेश कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की निष्क्रियता का परिचायक साबित हो चुका है …

श्री मौर्य ने आगे कहा किरंदुल से जयपुर तक ही स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इसके अलावा आगे कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है. सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं किंतु इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन बराबर पूरी तरह से जारी है और बस्तर का लोहा ले जाया जा रहा है. और इसके लिए न कोई बारिश की अड़चन होती है न ही कोई अन्य वजह..! सिर्फ यात्री ट्रेन बंद कर दी जाती है वहीं हमारे बस्तर के सांसद और विधायक आज पर्यंत तक न ही रेलवे के डीआरएम और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी से कोई वार्तालाप इस विषय पर करते हैं एक सांसद होने के नाते महेश कश्यप महोदय की पूरी जिम्मेदारी होती है कि वह इस विषय पर संज्ञान लेते हुए रेल सेवा शुरू करवाएं…. परन्तु इनकी निष्क्रियता पूरे बस्तरवासी को भुगतना पड़ रहा है..बस्तर भारत देश का पहला ऐसा स्थान होगा जो रेलवे को लगातार प्रॉफिट मुनाफा देता है और बदले में यात्री ट्रेन सेवा ही बंद कर दी जाती है।बसों का किराया काफी महंगा होता है.बस्तर में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर नहीं है, जिसके आपूर्ति के लिए आमजन ट्रेनसेवा का लाभ उठाते हैं, अगर 7 दिन के भीतर रद्द हुई ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी मालगाड़ी को रोकने का कार्य करेगी…!

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles