Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*गुम इंसान महिला श्रीमति भागवती सेठिया व उसके 03 वर्ष के बालक को अपराधिक षडयंत्र रच कर हत्या करने वाले मुख्य 03 आरोपी एवं सहयोगी 04 आरोपियों को फरसगांव पुलिस गिरफ्तार।*

*छत्तीसगढ़ आजतक, फरसगांव/कोंडागांव 24 दिसम्बर 2025*

गुम इंसान महिला व उसके 03 वर्ष के छोटे बच्चा का मुख्य 03 आरोपियों ने गलाघोट कर किया निर्मम हत्या कर नदी व तालाब में फेंक शव

गुम महिला का शव थाना कोसागुंण्डा जिला नवरंगपुर उड़ीसा क्षेत्र के इन्द्रावती नदी से उड़ीसा पुलिस ने किया बरामद कर किया मामला दर्ज।

घटना में मुख्य आरोपी रोहित सेठिया के प्रेमिका बसन्ती सेठिया, आरोपी रोहित की मी उर्मिला सेठिया, पिता रमेशचन्द्र सेठिया को भी किया गया गिरफ्तार ।

आरोपियों के रिस्तेदारों को भी घटना के बारे में मालूम होने के बाद भी आरोपियों को बचाने व छुपाने में सहयोग करने वाले को भी किया गया गिरफ्तार।

प्रार्थी आमदेय महावीर पिता रमेश महावीर निवासी सिरपुर ने दिनांक 06.12.2025 को थाना आकर अपने बहन श्रीमति भागवती सेठिया पति रोहित सेठिया उम्र 26 वर्ष निवासी गुहाबोरण्ड हाल सिरपुर की गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराया था। गुम इंसान साथ में अपने 03 वर्ष का बालक वात्सल्य उर्फ बिट्टू, ढोलू को साथ ले कर बिना बताये कहीं चली गयी है कि रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान कमांक 49/2025 दिनांक 06.12.2025 को कायम कर जाँच पता साजी में लिया गया था।

गुम इंसान महिला होने से व साथ में 03 वर्ष का बच्चा होने से प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता की देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव महोदय श्री पंकज चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल, के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विकास राय के नेतृत्व में जाँच के दौरान गुम इंसान के सी.डी.आर, टावर लोकेशन के आधार पर घटना में उपयोग किया गया मोबाईल नंबर की बारिकी से अवलोकन करने पर पता चला कि गुम इंसान के पति रोहित सेठिया पिता रमेशचन्द निवासी गुहाबोरण्ड की शादी वर्ष 2020 में गुम इंसान के साथ हुआ था। जिसका एक 03 वर्ष का लड़का भी है शादी के पश्चात् से ही गुम इंसान के पति रोहित एवं रोहित के मों पिता जी एवं रोहित के मामा परिवार के लोगों के द्वारा प्रताड़िता किया जा रहा था। इसीबीच रोहित का बसंती सेठिया नामक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चला चूंकि रोहित के परिवार के लोग गुम इंसान को घर में नहीं रखना चाहते थे। रोहित प्रेम प्रसंग के कारण भी साथ में नहीं रह रहे थे। इसी कलह के मध्य कलार समाज के पदाधिकारियों के द्वारा गुम इंसान गुहाबोरण्ड में ही रहने के लिए एक मकान उपलब्ध कराया गया था। आरोपी रोहित के द्वारा गुम इंसान से तालाक हेतु आवेदन कोर्ट में लगाया गया है। गुम इंसान के द्वारा भी तालाक न देकर भरण पोषण हेतु परिवारिक न्यायालय में मामला दर्ज कराया है जिसके परिपालन में माननीय न्यायालय के द्वारा 5 हजार रूपये का भरण पोषण उपलब्ध कराया जा रहा था। रोहित ने पारिवारिक दबाव के कारण एवं भरण पोषण का रकम देने के कारण अपने साथी मामा का लड़का नरेश पाण्डे एवं मिथलेश मरकाम को अपराधिक षडयंत्र के तहत् हत्या करने का प्लान तैयार किया। उसके पश्चात् दिनांक 22.11.2025 के अपने सहयोग से कार क्रमांक सी. जी. 27 पी. 0632 को मांगा उसी गाडी में अपने साथियों के साथ गुम इंसान के मायके ग्राम

गुम इंसान को धोखे में रखकर विशाखापटनम् घुमने जाना है कहकर गुम इंसान बच्चे के साथ अपहरण किये एवं उड़िसा रोड जयपुर के पास जाते-जाते सुनसान जगह में गुम इंसान को गलाघोट कर तीनों ने मिलकर हत्या कर दिये है एवं उड़िसा में कोटपाड के पास इन्द्रावती नदी में गुम इंसान का पैर व कमर में पत्थर बांध कर पानी में फेंक दिये। उसके बाद गुम इंसान का बालक को लेकर उडिसा के ही सिंगसाड़ी नामक जगह के पास सुनसान जंगल अन्दर तालाब में गला घोटकर 03 वर्ष के बच्चा को उसके पिता रोहित एवं अपने साथियों के साथ गलाघोट कर हत्या कर कमर में पत्थर बांध कर तालाब में फेंक दिये है। आरोपियों के निशानदेही पर गुम इंसान का शव बरामद करने हेतु इन्द्रावती नदी में पहुंचे उक्त घटना स्थल से संबंधित थाना में दिनांक 25.11.2025 को मर्ग कमांक 15/2025 पंजीबद्ध जर जाँच में लिया गया है। गुम बालक का भी आरोपियों के निशानदेही पर संबंधित जगह को चिन्हांकित की गयी है। जो उड़िसा स्टेट व सरकारी तालब होने से फार्मल्टी पूरी की जा चुकी है जल्द से जल्द गुम बालक को भी दस्तायाब कर लिया जायेगा। थाना फरसगांव में अपराध कमांक 166/2025 धारा 61(2), 140(1), 103(1), 238 बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया है अपराधियों के घर पकड़ में एसडीओपी महोदय के सतत् पर्यवेक्षण एवं सायबर सेल प्रभारी एवं उनका टीम एवं थाना प्रभारी फरसगावं विकाश राय, उप निनरीक्षक राजीव गोटा एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम-

01 रोहित सेठिया निवासी गुहोबोरण्ड (गुम इंसान मृतिका के पति)

02 नरेश पाण्डे निवासी बुडरा (गुम इंसान मृतिका का ममेहरा देवर)

03 मिथलेश मरकाम निवासी टेडमुण्ड (आरोपी का मित्र)

04 बसन्ती प्रधान निवासी बवई (मुख्य आरोपी रोहित का प्रेमिका)

05 रमेशचंन्द सेतिया निवासी गुहाबोरण्ड (गुम इंसान मृतिका के ससुर)

06 उर्मिला सेठिया निवासी गुहाबोरण्ड (मृतिक की सास)

07 प्रभूलाल पाण्डे निवासी बुडरा (मृतिका के मामा ससुर)

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles