शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने विधायक कोण्डागांव एवं सांसद बस्तर को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक कोण्डागांव ने मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र
बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधियों का मिल रहा है अपार समर्थन
*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 28 अगस्त 2024*
शिक्षक संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक एल बी संवर्ग के शिक्षक संगठनों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण नियम, आनलाइन अवकाश संशोधन एवं पूर्व सेवा की गणना करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया जारी है।इसी क्रम में शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला कोण्डागांव जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी चन्द्रकान्त ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, शेष नारायण पाण्डेय एवं बलराम यादव के नेतृत्व में माननीय बस्तर सांसद महेश कश्यप जी एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव माननीया सुश्री लता उसेंडी जी को ज्ञापन सौंपा
बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के मांगों के संदर्भ में अपार समर्थन मिल रहा है। ज्ञापन सौंपने के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी ने मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र भेजा एवं विधायक कोण्डागांव एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान. सुश्री लता उसेंडी जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ज्ञापन को संदर्भित करते हुए 02 अगस्त को जारी युक्तियुक्तकरण नियम, आनलाईन अवकाश नियम में संशोधन करने व शिक्षक एल.बी. संवर्ग के 16 बिन्दुओं सहित ऑनलाईन अवकाश, 04 प्रतिशत लंबित मंहगाई भत्ता एवं शिक्षक एल. बी. संवर्ग का एक सूत्रीय मांगो के संबंध में गंभीरता पूर्वक पुनः विचार करने हेतु अनुशंसा पत्र भेजा गया है।
बस्तर सांसद माननीय महेश कश्यप ने भी युक्तियुक्तकरण, आनलाइन अवकाश नियम में संशोधन करने, 2008 के शाला में शिक्षक सेटअप में परिवर्तित किए गए नियम में संशोधन, अधिशेष नियम, शिक्षकों का प्रमोशन एवं क्रमोन्नत, पूर्व सेवा की गणना कर पूर्ण सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान करने सहित लम्बित डीए एवं एरियर्स हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखने एवं मुलाकात कर चर्चा करने का भरोसा दिलाया है।
विधायक एवं सांसद को ज्ञापन सौंपते समय जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी चन्द्रकान्त ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, शेष नारायण पाण्डेय, बलराम यादव, प्रांत महिला प्रकोष्ठ मालती ध्रुव, राखी ठाकुर, भीष्म लता मरकाम, सरोज लकड़ा, गुलेन्द्र पटेल, अरूण दीवान, अशोक साहू, अनील कोर्राम, प्रभाकर सिंह, जगमोहन वर्मा, नरेश ठाकुर, मन्नाराम नेताम, गुरूदीप छाबड़ा, शिशिर दूबे, रामू राम सिन्हा, फूलधर देवांगन, अमलेश बारले, चन्द्रेश चतुर्वेदी, मोहन लाल बोगा, राजेन्द्र पाण्डेय, राजेश सिंह, दिनेश यादव, संतोष निषाद, अनुप विश्वास, बृजलाल कोर्राम,लिखेश्वर पाण्डेय, अवध किशोर मिश्रा, उपेन्द्र कोमा, द्रोपत भारती, चंदूलाल देशमुख, नरेंद्र मरकाम सहित सैकड़ों शिक्षक – शिक्षिका उपस्थित रहे।
*ऋषिदेव सिंह, जिला संयोजक*
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा
जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ़



