Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

राजनैतिक द्वेष से काम कर रही भाजपा सरकार: रेखचंद जैन

निर्वाचित विधायक की गिरफ्तारी निंदनीय

दंतेवाड़ा में पूर्व विधायक के साथ ली पत्रवार्ता

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 23 अगस्त 2024*

पूर्व संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार राजनैतिक द्वेष से काम कर रही है। श्री जैन ने भिलाई के वर्तमान विधायक तथा पूर्व मेयर देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते कहा है कि भाजपा की यह कारवाई बताती है कि उसका भरोसा समाज एवं संस्थाओं के प्रति नही है। शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में पीसीसी के निर्देश पर पत्रवार्ता लेकर उन्होने यह बात कही। श्री जैन व पत्रवार्ता में मौजूद दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा ने कहा कि विधायक यादव के खिलाफ पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देश पर यह कारवाई की है।

बलोदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन से घबराकर यह कदम उठाया गया है जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है। विधायक के खिलाफ कारवाई कर भाजपा सरकार ने बता दिया है कि लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उसकी जवाबदेही नहीं है। श्री जैन ने कहा है कि भाजपा के दमन के खिलाफ देश- प्रदेश की जनता जिस प्रकार से प्रतिकार कर रही है भाजपा उससे घबरा गई है। इसके परिणामस्वरूप वह ऐसे कदम उठा रही है जिससे चौतरफा उसकी भद पिट रही है। श्री जैन ने यह मांग की है कि बलोदाबाजार की घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई होनी चाहिए।
पत्रवार्ता के दौरान श्री जैन के साथ दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, विमल सुराना, छविंद्र कर्मा, तुलिका कर्मा, सुलोचना वट्टी, सलीम उस्मानी, कोपा कुंजाम, परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय आदि कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles