*बीजापुर में “एकता मिरिना – राष्ट्रीय एकता दौड़ 2025” का सफल आयोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 31 अक्टूबर 2025*
बीजापुर (छत्तीसगढ़)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर 2025 को जिला बीजापुर में “एकता मिरिना – राष्ट्रीय एकता दौड़ 2025” का आयोजन किया गया।
यह दौड़ आज सुबह 7:00 बजे मिनी स्टेडियम बीजापुर से प्रारंभ हुई, जो लोहा डोंगरी तक संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), शिक्षा विभाग, वन विभाग, बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी, स्काउट-गाइड्स एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में लगभग 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें स्कूली बच्चे, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर लोहा डोंगरी में पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कलेक्टर बीजापुर श्री सिबिन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, वन मंडलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के योगदान को नमन करना रहा। बीजापुर पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और विकास की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की गई।



