Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राष्ट्रीय यूथ रेडक्रास कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे बस्तर के छात्र*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 28 अगस्त 2025*

बस्तर जिले के दो होनहार छात्र निरंजन निषाद और योगेश ठाकुर, राष्ट्रीय इंटर-स्टेट यूथ रेडक्रास ट्रेनिंग कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय इंटर-स्टेट यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 22 अगस्त से आयोजित किया जा रहा है। निरंजन निषाद वीर योद्धा जकारकन भतरा शासकीय महाविद्यालय बकावंड से हैं, जबकि योगेश ठाकुर शहीद हरचंद नाईक शासकीय महाविद्यालय तोकापाल के छात्र हैं। इन दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था, जिसके बाद वे अब राष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।
इस उपलब्धि पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्तर जिले की पूरी टीम ने दोनों छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अध्यक्ष और जिला कलेक्टर हरीश एस, सचिव संजय बसाक, उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन, चेयरमैन मनीष गुप्ता, वाइस चेयरमैन नरेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र महापात्र, और यूथ रेडक्रॉस उपसमिति के अध्यक्ष अनूप अवस्थी शामिल हैं। साथ ही दोनों महाविद्यालयों के प्रोफेसरों, छात्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इन युवा प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया है। यह कैंप युवाओं को रेडक्रॉस के सिद्धांतों और मानवीय सेवा के कार्यों में प्रशिक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles