WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत एक नक्सली को किया गया गिरफ्तार*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,27 अगस्त 2025*

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में किन्दरेलपाड़ के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 26.08.2025 को थाना कोंटा से निरीक्षक सलीम खाखा थाना प्रभारी कोन्टा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं कैम्प नुलकातोंग से सहायक कमाण्डेंट रवि प्रकाश के हमराह डी/218 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु नक्सली प्रभावित अति-संवेदनशील ग्राम किन्दरेलपाड़ के जंगल की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान थाना कोंटा के फरार चल रहे नक्सल आरोपी मुचाकी देवा पिता हिड़मा (डीएकेएमएस सदस्य) उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम किन्दरेलपाड़ थाना भेजी जिला सुकमा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी नक्सली संगठन में विगत 8-9 वर्षों से विभिन्न पदों पर सक्रिय रहना बताया गया। पकड़े गये आरोपी की गहन पूछताछ करने पर आरोपी निशान देही पर किन्दरेलपाड़ के जंगल में प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखे नक्सली सामग्री लाल कपड़े का थान 09 नग, तिरपाल 02 नग, नक्सली साहित्य 41 नग, नक्सली बैनर 17 नग, डायरी 11 नग सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। पकड़े गये नक्सली एवं बरामद सामाग्री को थाना लाकर कर नक्सल अपराधिक चेक करने पर थाना कोन्टा के पूर्व 03 प्रकरणों में माननीय न्यायालय से 03 स्थायी गिरफ्तारी वारंट होना पाया गया। घटना का विवरण निम्नानुसार है, दिनांक 19.01.2023 को ग्राम मुरलीगुड़ा एवं बण्डा के बीच बिजली विभाग का नवीन सब-डिवीजन पॉवर हाउस स्थापित करने हेतु बिजली पोल गाड़ने में लगे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 04 नग मोबाईल फोन को लूट-पाट करने की घटना, दिनांक 01.03.2023 को बी.एस.एन.एल. कम्पनी द्वारा ग्राम बण्डा-मेहता रोड़ में बीएसएनल का केबल बिछा रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उनके बोलेरो वाहन में आगजनी करना व कर्मचारियों के मोबाईल फोन को लूट-पाट करने की घटना तथा दिनांक 21.04.2023 को पुलिस गस्त पार्टी को जान से मारने की नीयत से आई.ई.डी. ब्लास्ट करने की घटना में संलिप्त होना पाया गया है। घटना के संबंध में थाना कोंटा में कमश: अपराध क्रमांक (1) 03/2023 धारा 147, 148, 149, 323, 395, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, (2) अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 147, 148, 149, 120 (बी) 294, 323, 395, 435, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं (3) अपराध क्रमांक 17/2023 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। उपरोक्त प्रकरणों में माननीय न्यायालय के द्वारा मुचाकी देवा की गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था। उपरोक्त वारंट को तामिल कर मुचाकी देवा को विधिवत् माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट मिलने पर जेल भेजा गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles