Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नेगीगुड़ा में रजत महोत्सव पर भाषण प्रतियोगिता एवं साक्षरता रैली का आयोजन*

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 07 सितंबर 2025*

रजत महोत्सव के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नेगीगुड़ा जगदलपुर में “मेरे सपनों का स्कूल” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक संसाधन और समावेशी वातावरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कहा कि उनका सपना है कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़ सके और स्कूल ऐसा हो जहाँ किताबों के साथ-साथ खेल, कला और तकनीकी ज्ञान भी दिया जाए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के वक्तव्यों की सराहना की और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने साक्षरता रैली निकाली। रैली के माध्यम से “पढ़ेगा बस्तर – बढ़ेगा बस्तर” और “सबको शिक्षा – सबका विकास” जैसे संदेश दिए गए।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि रजत जयंती विशेष सप्ताह के तहत इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles