WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*उद्यमिता को बढ़ावा देने बस्तरशिल्प हैंडिक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी का विशेष आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

स्थानीय कारीगरों के लिए बस्तरशिल्प हैंडिक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी का उद्यमिता कार्यशाला आयोजन

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 8 सितम्बर 2025*

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत बस्तर शिल्प हैंडिक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करने हेतु छः दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिल्पकार, कारीगर और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला और शिल्प को आधुनिक उद्यमिता से जोड़ते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रबंधन, विपणन तकनीक, आधुनिक डिजाइन, वित्तीय साक्षरता, निर्यात विकास और शासकीय योजनाओं के बारे में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी जा रही है। इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

कार्यशाला के दूसरे दिन डिजिटल मार्केटिंग विषय पर विशेषज्ञ राहुल कुमार पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स पोर्टल और डिजिटल ब्रांडिंग तकनीकों का प्रयोग कर स्थानीय शिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाया जा सकता है। प्रतिभागियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक बताया।

आगामी दिनों में कार्यशाला में प्रतिभागियों को उद्यमिता की मानसिकता, शिल्प क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों की पहचान, निर्यात व्यवसाय का आधार, दस्तावेजीकरण तथा पैकेजिंग एवं गुणवत्ता मानकों पर भी जानकारी दी जाएगी। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles