WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*नारायणपुर विधानसभा के बस्तर क्षेत्र में लगभग 88 लाख रूपये के विकास कार्यों का मंत्री ने किया भूमिपूजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए शासन संकल्पित : मंत्री श्री केदार कश्यप*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 8 सितम्बर 2025*

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप रविवार को नारायणपुर विधानसभा के विकास एवं उन्नति के लिए उन्होंने बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। मंत्री केदार कश्यप ने केशरपाल, बनियागांव और नंदपुरा ग्राम पंचायत में लगभग 88 लाख रुपए के महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन किया। केशरपाल ग्राम पंचायत में दंतेश्वरी मंदिर के पास 3.30 लाख रुपए की लागत से 1.5 मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण जो बरसात के मौसम में आवागमन को सुगम बनाएगा। साथ ही, 30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन का निर्माण होगा, जो महिलाओं के लिए सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
बनियागांव ग्राम पंचायत में 23.51 लाख रुपए की लागत से 5 बाजार शेड, सीमेंट कंक्रीट (सीसी) कार्य और गार्बेज डिस्पोजल व्यवस्था स्थापित होगी, जिससे बाजार क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित होगा। इसके अतिरिक्त, 8.07 लाख रुपए की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा, जो शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा।
नन्दपुरा ग्राम पंचायत में 5 लाख रुपए की लागत से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन का निर्माण होगा, जो ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ेगा। 10 लाख रुपए की लागत से आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना होगी, जो बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त करेगा। साथ ही, 8.07 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा।
वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रयासरत है। लगातार क्षेत्र को मिल रही सौगात विष्णुदेव साय जी की बस्तर वासियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि को दर्शाता है। बस्तर क्षेत्र में विकास की पहलों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।
मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों से कहा कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य साय सरकार में तेजी से चल रहा है। विष्णुदेव साय सरकार ने क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को दुरुस्त करने कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर कोंडागांव मार्ग का निर्माण कार्य जारी है वहीँ, अंतागढ़ से नारायणपुर, ओरछा से नारायणपुर सड़क निर्माण और सुधार के कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है जल्द ही क्षेत्रवासियों को सुलभ सड़क प्राप्त होगा।
मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जबसे श्री विष्णुदेव साय की सरकार आई है तब से बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है। 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, 45 आंगनवाडी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन की स्वीकृति बस्तर क्षेत्रवासियों के सुविधा और सेवा के लिए प्राप्त हुए हैँ।
इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचे। सड़क, पुलिया, शेड, हाईमास्ट लाइट और डिजिटल केंद्र जैसी योजनाएं ग्रामीण जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएंगी। जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री श्री कश्यप ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्यद्वय श्री निर्देश दिवान, श्रीमती शकुंतला कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles