Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर बस्तर की उभरती महिला उद्यमी रजिया शेख के साथ हुई बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों पर बातचीत*

*बस्तरिया व्यंजनों को वैश्विक बाजार में पहुंचा रही हैं रजिया*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 22 अगस्त 2025*

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बस्तर के व्यंजनों पर आधारित चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा में बस्तर की एक सफल महिला उद्यमी श्रीमती रजिया शेख शामिल हुईं, जो अपने प्रयासों से बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों को एक नई पहचान दी है और उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक बाज़ारों तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर की महिलाएं परिवार की आर्थिक व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी हैं जो खेती-किसानी, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण सहित अन्य उत्पादक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित कर रही हैं साथ ही पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद को समूचे प्रदेश एवं देश में फैला रही हैं।

रजिया शेख ने अवगत कराया कि अपने व्यवसाय की शुरुआत बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों को आधार बनाकर की थी। आज वह महुआ, गुड़, हल्दी, काजू और इमली जैसे स्थानीय उत्पादों से विविध खाद्य पदार्थ तैयार करती हैं, जिनकी मांग वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने जगदलपुर में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट की भी स्थापना की है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और रजिया अपने उद्यम में अन्य महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बस्तर के व्यंजनों के सम्बन्ध में चर्चा आयोजित की गई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles