WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की माओवादियों की साजिश, प्रेशर IED बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 17 दिसम्बर 2025*

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्लूर में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पील्लूर–मरवाड़ा मार्ग पर लगाए गए एक प्रेशर IED को बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 214वीं वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग अभियान के दौरान की गई। माओवादियों ने यह प्रेशर IED पील्लूर–मरवाड़ा मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर एक कच्चे रास्ते पर लगाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रेशर IED बीयर की बोतल में प्रेशर सिस्टम के माध्यम से प्लांट किया गया था। इसका उद्देश्य सुरक्षाबलों या स्थानीय ग्रामीणों को निशाना बनाकर जान-माल का नुकसान पहुंचाना था। डीमाइनिंग अभियान के दौरान सतर्कता बरतते हुए सुरक्षाबलों ने विस्फोटक की पहचान की।

इसके बाद CRPF 214 की बीडीडी (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन) टीम मौके पर पहुंची और सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए IED को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles