WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*समृद्ध बस्तर जन कल्याण समिति ने छात्राओं को कापी, पेन वितरण किया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 10 जुलाई 2025*

जगदलपुर- समृद्ध बस्तर जन कल्याण समिति ने बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या क्र. 2 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जरूरतमंद छात्राओं को नोटबुक एवं पेन देकर सहायता की ।
बस्तर जन कल्याण का यह पहला सार्थक प्रयास है, आगे और भी जरूरतमंद कन्याओं को इस प्रकार की सहायता देने की योजना बनाई गई है। इस तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या क्र. 2 स्कूल का चयन किया गया। जहां पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमति सुधा परमार के मार्गदर्शन में चयनित छात्राओं को सहायता प्रदान की गई । साथ ही प्राचार्य से यह भी आग्रह किया गया है कि वे उन छात्राओं की सूची प्रदान करें जिन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। चयनित सूची के अनुसार समय-समय पर संस्था का सहयोग स्कूल की छात्राओं को मिलता रहेगा
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ राम राकेश ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण, योग शिक्षा, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर के क्षेत्र में सेवा कार्य का है। कार्यक्रम के पश्चात शाला प्रांगण में एक पेड़ मां के तहत पौधे भी लगाये गए। पौधे को सुरक्षित रखने का बच्चों ने संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, मार्गदर्शक एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे। स्कूल की तरफ से प्राचार्या श्रीमति सुधा परमार, शिक्षक वर्गीस, पायल पाण्डे, हेमा, मनीषा रामटेके सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles