*लोहंडीगुड़ा ब्लाक के बड़ांजी थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन की सयुक्त टीम कोटपा टास्क फोर्स समिति ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत की चालानी कार्यवाही*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 10 जुलाई 2025*
बुधवार को राज्य सरकार के आदेशानुसार व जिला बस्तर कलेक्टर एस हरीश के निर्देश और अपर कलेक्टर सी पी बघेल की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में गठित सयुक्त टीम टास्क फोर्स समिति के द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के तहत आज बड़ांजी थाना के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, हॉट, बाजार,दुकान शैक्षणिक शाला के 100 गज दूरी व सरकारी संस्थानों के आस पास तम्बाकू उत्पाद के विक्रय,प्रचार, व खुले आम सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीने वाले और पिलाने वाले दुकान संचालक को समझाइश व चालानी कार्यवाही की गई,एवं अनिवार्य रूप से मादक पदार्थों के सेवन पर निषेध,और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी और वैधानिक चेतावनी वाले स्टीकर लगाने हेतु समझाइश दी गई, साप्ताहिक चालानी कार्यवाही आज बड़ांजी थाना ग्राम के अंतर्गत गांधीपारा, छिंदपारा, टाकरागुड़ा, छापरभानपुरी, कदमगुड़ा आदि के आस-पास चालानी कार्यवाही की गई जिला प्रशासन द्वारा गठित सयुक्त टीम में मुख्य रूप से बड़ांजी थाना से ए.एस.आई पुरुषोत्तम नायडू,लालाराम ध्रुव प्रधान आरक्षक, स्वास्थ्य विभाग से नोडल यू.एस.साहू,
जिला तम्बाकू नियंत्रण सेल, शिक्षा विभाग से जिला नोडल अधिकारी कमलेश रामटेके,महिला बाल विकास विभाग से नोडल शैलेन्द्र श्रीवास्तव,आबकारी विभाग से सुरेश पुरैना,नगर निगम जगदलपुर से श्री विनय शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक,समाज कल्याण विभाग से दया दास मानिकपुरी ड्रग्स इंस्पेक्टर सौरभ जैन उपस्थित हुए विशेष सहयोग जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल और बडॉजी थाना प्रभारी केसरी चंद्र साहू एवम् स्टाफ का रहा आने वाले समय में इस सयुक्त टीम के द्वारा बस्तर जिले के अन्य ब्लॉकों में सघन जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगी ।




