WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर ओलंपिक 2025 का पंजीयन हुआ शुरु 20 अक्टूबर तक होगा पंजीयन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025*

राज्य शासन द्वारा बस्तर अंचल के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने सहित उनके रचनात्मक गतिविधियों एवं नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के समस्त जिलों में ’’बस्तर ओलम्पिक 2025’’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष में आयोजित किए जा रहे उक्त बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता के लिए 22 सितम्बर से पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो आगामी 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
इस बस्तर ओलम्पिक आयोजन में विकासखंड स्तर से संभाग स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग (केवल जिला एवं संभाग स्तर पर) कराते, कबड्डी, खो-खो एवं व्हालीबॉलछ और केवल सीनियर वर्ग की महिलाओं के लिए रस्साकस्सी खेल इवेंट्स सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होंगी। माओवादी हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व माओवाद सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सीधे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन के द्वारा बस्तर ओलम्पिक 2025 आयोजन सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2025 तक, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 05 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री हरिस एस ने इस बस्तर ओलम्पिक में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए जिले के युवाओं एवं ग्रामीणों से अधिकाधिक पंजीयन करवाने का आग्रह करते हुए कहा है कि उक्त आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा युवाओं को मुख्यधारा में अधिक से अधिक जोड़ना है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles