Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*गणतंत्र दिवस समारोह पर उठे सवाल, मुख्य मंच पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

*छत्तीसगढ़, आजतक,कोण्डागांव, 27 जनवरी 2026*

जिला मुख्यालय में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि इस बार राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मय नजर आया, जहां मुख्य अतिथि के साथ पहली बार मुख्य मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को स्थान दिया गया।

जानकारी अनुसार, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय और संवैधानिक महत्व के कार्यक्रम में मुख्य मंच की व्यवस्था स्पष्ट प्रोटोकॉल नियमों के तहत की जाती है। प्रोटोकॉल के अनुसार संघ, संगठन या किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य, यदि वे किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, तो उन्हें मुख्य मंच पर बैठने की अनुमति नहीं होती। इसके बावजूद इस वर्ष कार्यक्रम में यह नियम दरकिनार होता दिखाई दिया।

जानकारों का कहना है कि गणतंत्र दिवस किसी एक दल या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे देश का पर्व है, जहां मंच पर केवल संवैधानिक पदधारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी ही स्थान पा सकते हैं। राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों की उपस्थिति को राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा के विपरीत बताया जा रहा है।

हालांकि, इस मामले में अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में प्रोटोकॉल और संवैधानिक मर्यादाओं के पालन को लेकर उठे ये सवाल आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकते ह

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles