WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*डेफ एवं इनऑपरेटिव खातों की राशि शासकीय कोष में शीघ्र जमा कराने के निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 27 जनवरी 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने ऐसे शासकीय डेफ एवं इनऑपरेटिव खातों, जिनकी राशि संबंधित कार्यालय द्वारा शासकीय कोष में जमा नहीं कराई गई है, उन्हें सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में राशि जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि डेफ अकाउंट, जो किसी कारणवश 10 वर्ष से अप्रचलित हैं तथा इनऑपरेटिव अकाउंट, जो 2 वर्षों से निष्क्रिय हैं, उनकी राशि निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत चालान के माध्यम से शासकीय कोष में जमा की जानी है। खाताधारक निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर अपनी राशि पुनः प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड पंजीयन सुनिश्चित करने तथा अपार आईडी पंजीयन में तेजी लाने हेतु कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे जिला अस्पताल पर दबाव कम हो सके। साथ ही टीकाकरण यूविन पोर्टल में एंट्री अनिवार्य रूप से करने तथा आयुष्मान भारत वय वंदन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टीएचआर सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी भवनों में विद्युतीकरण, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles