Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

Uncategorizedछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

चक्रवाती तुफान मिचौंग से प्रभावित आम जनता को पहुंचाएं राहत‘

चक्रवाती तुफान मिचौंग से प्रभावित आम जनता को पहुंचाएं राहत‘
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री सोनी ने दिए निर्देश


कोण्डागांव, 6 दिसंबर 2023/ 
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने चक्रवाती तुफान मिचौंग से प्रभावित आम जनता को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने सभी तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि लगातार बेमौसम बारिश और बढ़ी हुई ठंड के कारण लोगों के अस्वस्थ होने की संभावना बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ ही प्रतीक्षालयों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने इसके साथ ही सामाजिक भवन, मंगल भवन इत्यादि को खोलने के निर्देश भी दिए, जिससे लोगों को राहत मिले। उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के साथ ही मैदानी अमले को लगातार क्षेत्र में रहकर लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में लोगों को पेट तथा वायरल संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिनके लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयांे उपलब्ध रखें। मितानीनों के पास भी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। कलेक्टर ने जरुरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों की सहायता भी लें।
कलेक्टर ने धान के आवक और उठाव के संबंध में जानकारी लेते हुए धान की सुरक्षा के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण होने वाली फसल, पशु और जनहानि के आंकलन के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग को निर्देश भी दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज केसरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित।

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles