WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*महापौर संजय पाण्डे के जन्मदिन पर वृक्षारोपण और ‘न्योता भोज’ का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 3 अगस्त 2025*

जगदलपुर नगर निगम के महापौर एवं स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त श्री संजय पाण्डे का जन्मदिन आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सेजेस कन्या क्रमांक 2 में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नीलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसके बाद सभी उपस्थितजनों के लिए ‘न्योता भोज’ का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गाइड कलर पार्टी द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। श्री संजय पाण्डे के साथ श्री खेम सिंह देवांगन, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्राही, श्री राणा घोष, श्रीमती कसेर, श्री हरीश पारेख, श्रीमती साहू, और वृक्ष मित्र श्री सम्पत झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंचीय कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स परंपरा के अनुसार अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्रों द्वारा तैयार किए गए पौधे अतिथियों को भेंट कर उनका सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन श्रीमती सुधा परमार द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी का हार्दिक अभिनंदन किया।
वृक्ष मित्र श्री सम्पत झा ने इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अपने नाम को पौधों से वृक्ष बनाकर अमर हो जाना।” उन्होंने इस पहल को महापौर के जन्मदिन को एक स्थायी और सार्थक तरीके से मनाने का बेहतरीन तरीका बताया।
अपने उद्बोधन में महापौर श्री संजय पाण्डे ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य करने से हमें प्रकृति मां से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने वृक्षों को ‘प्राण वायु ऑक्सीजन’ प्रदान करने वाला बताते हुए उनके रोपण और संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, ठीक उसी प्रकार जैसे एक माँ अपने संतान का आजीवन ध्यान रखती है।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव लिलेश देवांगन द्वारा किया गया। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात् वृक्षारोपण किया गया, जिसमें श्री संजय पाण्डे ने नीलमोहर का पौधा लगाया। श्री खेमसिंह ने चीकू का पौधा रोपा, जबकि अन्य अतिथियों ने जामुन, आम, कटहल और काजू के पौधे लगाए।
वृक्षारोपण के बाद, सभी अतिथियों और छात्र-छात्राओं को ‘न्योता भोज’ कराया गया। वृक्षारोपण और भोजन की समस्त व्यवस्था वृक्ष मित्र श्री सम्पत झा द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ सदस्यों में श्री संजय मूर्ति, श्री संजीव शील, रज्जी वर्गिस और स्काउट्स गाइड्स से श्री मनोज महापात्र, श्री दसरुराम यादव, मीरा हिरवानी, श्रीमती जयंती लोहाना, जमुना ठाकुर, दीपा ठाकुर, गिरवर रावटे के साथ-साथ अन्य स्काउट्स एवं गाइड्स का विशेष योगदान रहा। स्टाफ के सभी साथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles