WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव जिला और माकड़ी ब्लॉक को नीति आयोग से मिला “गोल्ड मेडल”*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर मिला सम्मान

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 03 अगस्त 2025*

नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में कोण्डागांव जिला एक बार फिर अग्रणी साबित हुआ है। देशभर के 112 जिलों और 500 विकासखंडों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में तेजी से विकास सुनिश्चित करना है।
कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड ने आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित सभी 06 इंडीकेटर में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों और विकासखंड को हाल ही में रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा “गोल्ड मेडल” से सम्मानित किया गया, जिसमें आकांक्षी जिला कार्यक्रम में कोंडागांव जिला और आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में माकड़ी भी शामिल है। इस अवसर पर कोंडागांव की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
आकांक्षी जिला में एएनसी जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 9 से 11 माह के बच्चों का शत् प्रतिशत टीकाकरण और स्कूलों में विद्युतीकरण और मूलभूत सुविधा, स्कूलों में पुस्तक वितरण में शत् प्रतिशत उपलब्धि शामिल है। वहीं माकड़ी विकासखंड में एएनसी जांच, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड वितरण में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम स्तरीय अमले को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles