WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को किसानों को दी जाएगी लंबित धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि*

*कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने समिति प्रबंधकों की बैठक में तैयारी के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को किसानों को दी जाएगी लंबित धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि*
*कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने समिति प्रबंधकों की बैठक में तैयारी के दिए निर्देश*

  1. *कोण्डागांव, 22 दिसंबर 2023– पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार 25 दिसंबर को जिले के 23 हजार किसानों को लगभग 26 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने शुक्रवार को समिति प्रबंधकों की बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लंबित धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों को ससम्मान आमंत्रित करें तथा उन्हें राशि भुगतान का प्रमाण पत्र प्रदान करें। उन्होंने इसके साथ ही जिला और जनपद पंचायत के सदस्यों के साथ ही पंच-सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आदरपूर्वक आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय और विकासखण्ड मुख्यालय के साथ ही समितियों में भी किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशि भुगतान के पश्चात् किसानों को आवश्यकता अनुसार नगद निकासी के लिए एटीएम में नगद की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने इसके साथ ही कहा कि शासन की घोषणा अनुसार अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह भी ध्यान रखा जाए, कि यह धान की खरीदी वास्तविक किसानों से ही करें तथा अन्य स्थानों के धान को न खरीदें। उन्होंने धान बेचने के लिए आने वाले किसानों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार प्रदर्शित करने के निेर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक श्री डीपी तांडे, सहकारी संस्थाएं के सहायक पंजीयक श्री केएल उइके, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी खाद्य, जिला विपणन अधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समितियों के प्रबंधक उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles