WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*केशकाल में पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*महिला स्व सहायता समूहों और पंचायत प्रतिनिधियों को खाद्य उद्योग स्थापना की मिली जानकारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,केशकाल/कोंडागांव 20 अगस्त 2025*

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जनपद पंचायत केशकाल में आज एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सूक्ष्म खाद्य उद्योगों की स्थापना, विस्तार और उनके माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की संभावनाओं को उजागर करना था।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे और सूक्ष्म स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों, व्यक्तिगत उद्यमियों और किसान उत्पादक संगठनों को वित्तीय सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण और विपणन सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया गया कि कैसे वे इस योजना का लाभ लेकर अपने गाँवों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर सकते हैं और अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचा सकते हैं।
कार्यशाला में केशकाल ब्लॉक की महिला स्व सहायता समूहों की सदस्याएं, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और स्थानीय उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों को न केवल योजना की शर्तों और लाभों के बारे में बताया गया, बल्कि सफल उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया गया कि कैसे छोटे स्तर पर शुरू किया गया उद्योग आजीविका का स्थायी साधन बन सकता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोंडागांव की प्रबंधक श्रीमती कुसुमलता नेताम और सहायक प्रबंधक श्रीमती नम्रता एल्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक केशकाल शाखा प्रबंधक श्री जीवन हेवरम ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
साथ ही जनपद पंचायत केशकाल के डीईओ श्री एल.के. कावड़े और एटीओ श्री आर.एन. नाग ने पंचायत स्तर पर उद्योग स्थापना की संभावनाओं और प्रक्रियाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में श्री प्रकाश शोरी, श्री अक्षत श्रीवास्तव और डीआरपी श्री नईम विरानी की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने योजना के विभिन्न तकनीकी और क्रियात्मक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles