WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*आलोर में स्थित लिंगेश्वरी माता मंदिर खुलने एवं मेला आयोजन को लेकर हुई बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*साल में एक बार खुलता है लिंगेश्वरी माता का मंदिर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 20 अगस्त 2025*

फरसगांव विकासखंड के ग्राम झाटीबन आलोर में स्थित लिंगेश्वरी माता मंदिर का द्वार इस वर्ष 3 सितंबर को खुलेगा। इस अवसर पर हर साल की तरह भव्य मेला का आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मंदिर स्थल स्थित रंगमंच भवन में लिंगेश्वरी सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान तय किया गया कि बेरीकेटिंग एवं बांस-बल्ली की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग व वन विभाग करेंगे, सफाई व्यवस्था नगर पंचायत फरसगांव संभालेगी।कानून एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग व तहसील प्रशासन की होगी, चिकित्सा व्यवस्था खंड चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में रहेगी और पार्किंग व्यवस्था पुलिस विभाग और मेला समिति द्वारा की जाएगी। वही विद्युत व्यवस्था विद्युत विभाग फरसगांव देखेगा और पेयजल व्यवस्था जनपद पंचायत, नगर पंचायत व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग मिलकर करेंगे।
साथ ही मंदिर स्थल तक पहुंच मार्गों को सुव्यवस्थित करने और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।
लिंगेश्वरी सेवा समिति ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। सुबह 6 बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर सकेंगे।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, एसडीएम फरसगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, एसडीओ (पु.) श्री अभिनव उपाध्याय, तहसीलदार श्री जय कुमार नाग, सीईओ जनपद श्री रूपेन्द्र नेताम, नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लिंगेश्वरी सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles