WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका बाल गृह कोण्डागांव में हुआ विधिकसाक्षरता शिविर का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 24 जनवरी 2026*

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय के द्वारा बालिका बाल गृह कोण्डागांव में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार, संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान *सचिव महोदय* ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं समाज की आधारशिला है तथा उनके अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए कानूनी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के महत्त्व, आत्मनिर्भरता, तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके विधिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों, शिक्षा का अधिकार, महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी दौरान प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी *रीमा लकड़ा* द्वारा बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, एवं महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें न्यायिक सहायता प्राप्त करने की प्रकिया से भी अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में बालिका गृह की *अधीक्षिका मीणा शर्मा सहित अन्य कर्मचारी व अधिकार मित्र लोकेश कुमार यादव, निशांक साहू* उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles