Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*संविधान दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान वाचन*

*संभागायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025*

संविधान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे सशक्त और समावेशी संविधानों में से एक है, जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और राष्ट्र को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करने का आग्रह किया।

संविधान वाचन के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्यों और आचरण में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित कमिश्नर कार्यालय और कोष-लेखा एवं पेंशन, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles