Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्कूल में संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों में बढ़ी छात्रों कानून की समझ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागाँव, 26 नवम्बर 2025*

26 नवम्बर संविधान के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा आदेश्वर पब्लिक स्कूल कोण्डागांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र भटट प्रतिधारक अधिवक्ता ने विस्तार से नागरिकों के मौलिक अधिकारों जैसे समानता का अधिकार, स्वंत्रता का अधिकार, शोषण के विरूद्ध अधिकार आदि की जानकारी दी और साथ ही मौलिक कर्तव्यों के पालन के महत्व पर भी बल दिया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, राष्ट्रीय विधिक सेवा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गरीब और वंचित वर्ग के लोग कानूनी मदद प्राप्त कर सकते है। शिविर में बच्चों के अधिकारों और बाल/बाल विवाह जैसे सामाजिक मुददों पर कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई, जिससे छात्रों में जागरूकता बढ़ी।
इस अवसर पर शाला के प्राचार्य का नाम सोनाली पाण्डे एवं पैरालीगल वालिंयिटर श्री रंजन बैध एवं लोकेश यादव उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles