WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से निशांत ने योजना का लाभ लेकर पाया बिजली बिल में कटौती*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,,जगदलपुर, 27 जून 2025*

यह/प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। जिले में इस योजना से जगदलपुर निवासी श्री निशांत जैन ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, तब से उन्हें बिजली के बिल बहुत ही कम आने लगा है। पहले जहां हर माह 12 सौ से 15 सौ तक का बिजली बिल दे रहे थे, वहीं अब बिल नहीं आ रहा है उल्टे अतिरिक्त बिजली भी उत्पादित हो रही है। सरकार द्वारा शुरू की गयी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना निशान्त जैन जैसे कई लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है।
श्री निशांत ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए बताया कि अपनी माताजी के नाम पर स्वीकृति आदेश के उपरांत अपने घर छत की पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया है। इसके लिए उन्हें सरकार से 78 हजार की सब्सिडी भी मिली है। इससे उन्हें आर्थिक बचत हो रही है। यह बहुत ही अच्छी योजना है सभी को इसका फायदा लेना चाहिए।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित इस योजना में मध्यम एवं गरीब वर्ग के परिवारों को महंगे बिजली के बिल से निजात दिलाने के लिए देश के एक करोड़ घरो मे पीएम सूर्या घर सोलर पैनल लगाने का अभियान शुरू किया गया है । पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह योजना सूरज की ऊर्जा को अपनाने का तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। यह योजना भारत के घरों पर वित्तीय बोझ कम करने और पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण पर काम करती है। योजना से 1 करोड़ लोगो को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा, इस योजना के तहत प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएँगी। सोलर पैनल खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएँगी, सरकार द्वारा बैंकों से सोलर पैनल खरीदने के लिए लोन उपलब्ध कराने के लिए सहायता व मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लाभार्थियों को भारी रियायती बैंक ऋण तक की पहुंच के साथ-साथ सीधे उनके बैंक खाते में सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
जमीनी स्तर पर योजना की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राहकों तथा शहरी स्थानीय निकायों और वित्तीय संस्थानों सहित प्रत्येक हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा जो की आवेदन और निष्पादन प्रक्रिया को स्ट्रीम किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से सरकार का यह लक्ष्य है कि हरित भविष्य को बढ़ावा मिले और भारत देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। इस योजना के माध्यम से हर घर बिजली पहुँचने में मदद मिलेगी। इसके लिए वेबसाइट – pmsuryaghar.gov.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं ।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles