WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में प्रगति लाने जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 27 जून 2025*

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भोई ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शेष आवासों का निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान एवं आवास की किश्तों का भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त फील्ड विजिट कर कार्यों की भौतिक सत्यापन कम प्रगति वाले ग्राम पंचायत में नियमित रूप से भ्रमण किया जाना अनिवार्य बताया गया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि कार्य में लापरवाही या अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के सभी पात्र हितग्राही शीघ्र अपना पक्का मकान प्राप्त कर सकें।
बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक (आवास), तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles