WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

Uncategorized

विधायक केशकाल द्वारा नवीन दमकल वाहन का किया गया लोकार्पण*

केशकाल के लोगों को आकस्मिक घटनाओं में मिलेगी राहत एवं सहायता*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक केशकाल द्वारा नवीन दमकल वाहन का किया गया लोकार्पण*

*केशकाल के लोगों को आकस्मिक घटनाओं में मिलेगी राहत एवं सहायता*

*कोण्डागांव, 25 दिसम्बर 2023–राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल में पिछले कुछ महीनों में हुई आगजनी जैसी घटनाओं को देखते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम की विशेष पहल पर प्रशासन ने गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए केशकाल क्षेत्र के लिए नवीन दमकल वाहन (फायर ब्रिगेड) की शुरुआत की गई है। सोमवार को केशकाल विधायक श्री टेकाम द्वारा थाना परिसर में नवीन दमकल वाहन को विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया।

इस संबंध में विधायक श्री टेकाम ने कहा कि दमकल वाहन की उपलब्धता होने से केशकाल के लोगों को काफी लाभ होगा। आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की टीम समय से घटनास्थल पहुंच जाएगी। पहले कोई भी घटना या आगजनी होने की स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन या तो कोण्डागांव से या कांकेर से आया करते थे जिससे अधिक दूरी होने से रिस्पॉन्स समय अधिक हो जाता था और इससे समय पर पीड़ितों को लाभ नहीं मिल पाता था। अब क्षेत्र के लोगों को समय पर आगजनी जैसी आपात स्थितियों पर समय रहते राहत, सहायता दिलाने एवं आग पर काबू पाने में पुलिस एवं प्रशासन को मदद मिलेगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल, पार्षद नवदीप सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, राज किशोर राठी, प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओपी भूपत सिंह धनेशरी, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, जनपद सीईओ रामेश्वर महापात्रे, नगर पंचायत सीएमओ हंसा ठाकुर, बीएमओ डॉ0 अमृत लाल रोहेलेडकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles