Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*मर्दापाल में नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ*

*मंत्री श्री कश्यप ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 10 अक्टूबर 2024*

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने बुधवार को जिले के सुदूर क्षेत्र मर्दापाल तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस एम्बुलेंस सुविधा के शुरू होने से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। यह सेवा न केवल आपातकालीन स्थितियों में बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। एम्बुलेंस सेवा के शुरू होने से मर्दापाल क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेगी। ज्ञात हो कि यह एम्बुलेंस कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार डीएमएफ मद से प्रदाय किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles