Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

जिले के 44 हजार से अधिक किसानों को कृषक उन्नति योजना से होगा समर्थन मूल्य से अंतर की 254 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान

मोदी की गारंटी से एकमुश्त राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर

कोण्डागांव 12 मार्च 2024–मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ बालोद जिले से किया। जिसमें प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए का सीधे उनके खातों में अंतर किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदे गए धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य से अंतर की राशि का भुगतान किया गया। जिससे जिले के 44 हजार 428 किसानों के बैंक खाते में 254 करोड़ 81 लाख 35 हजार से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकासनगर स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोण्डागांव जिले के किसानों ने भी सुना।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कोण्डागांव लता उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।इस दौरान हाड़ीगांव के किसान नेमचंद ने बताया कि वे अपनी छोटी सी सवा एकड़ रकबे में धान बोया था जिस पर 30 क्विंटल धान का उत्पादन इस वर्ष हुआ है। जिसका विक्रय उन्होंने किया है। उन्हें बहुत खुशी है कि शासन ने जो कहा उसे पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रही है इससे हमारी जिंदगी में सुधार आएगा।

बुनागांव के तीजूराम नेताम ने बताया कि वे अपने 5.5 एकड़ खेत में धान लगाते हैं। उन्होंने इस वर्ष 147 क्विंटल धान का विक्रय किया। पहले बहुत कम राशि प्राप्त होती थी और बोनस की राशि किश्तों में आती थी जिसके आने का कोई ठिकाना नहीं होता था अब दो माह में ही 3100 रुपए प्राप्त हुए हैं इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभारी हूं। ग्राम किरमारी के किसान चेतमल ने बताया कि इस वर्ष 3100 रुपए की राशि धान हेतु मिलने की आशा में अपने 10 एकड़ खेत में धान की खेती की थी। जब उन्हें पता चला कि इतने जल्दी पूरी राशि खाते में आ जाएगी सोचा नहीं था। इससे हम बहुत खुश है इस राशि का उपयोग हम आने वाले मौसम में खेती के उन्नयन हेतु कर सकेंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles