WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

विधायक सुश्री उसेंडी ने माकड़ी में किया विकासखण्ड स्तरीय संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक सुश्री उसेंडी द्वारा संपूर्णता अभियान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 05 जुलाई 2024— कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शुक्रवार को माकड़ी में विकासखण्ड स्तरीय संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक विकास के आयामों से जुड़े 6 महत्वपूर्ण इन्डीकेटर को आकांक्षी जिला कोंडागांव व विकास खण्ड माकड़ी में तेजी के साथ संतृप्त करने हेतु 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत माकड़ी में आज विकासखण्ड स्तरीय संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 सितम्बर 2024 तक चलेगा। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और पर्याप्त पोषण आहार की उपलब्धता, सभी बच्चों का टीकाकरण, मिट्टी का स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों की शिक्षा और महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होनंे कहा कि स्वास्थ्य, सामर्थ्य व समृद्ध भारत के निर्माण हेतु नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के तहत चयनित देश के आकांक्षी जिलों व आकांक्षी ब्लाकों में विकास के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत आकांक्षी ब्लाक माकड़ी को जिन 6 इन्डीकेटर्स पर संतृप्त किया जाना है, उसमें प्रमुख रूप से गर्भवती महिलाओं पर समय पर प्रसव जांच के पूर्व देखभाल एवं गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहार की उपलब्धता, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया जाये और प्रत्येक व्यक्ति की मधुमेव व उच्च रक्तचाप की नियमित जॉच, लाभार्थियों को मृदा परीक्षण कार्ड का वितरण एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड के माध्यम से आजीविकामूलक कार्यों को गति प्रदान करना, स्कूली बच्चों को निशुल्क किताबंे और स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी द्वारा संपूर्णता अभियान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।
इसके साथ ही यहां रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उत्कृष्ट सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभी विभागों द्वारा संपूर्णता अभियान से संबंधित सभी संकेतकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई नीति आयोग की यंग प्रोफेशनल नुपूर गोहरी जनपंद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र धुरडे, पीएमयू श्री अभियन रात्रे, आकांक्षी विकासखण्ड फैलो श्री धनेश्वर देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles