Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

कलेक्टर श्री दुदावत की अध्यक्षता में हुई जिला अस्पताल के जीवन दीप समिति की बैठक

जिला अस्पताल में टेलीरेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 5 जुलाई 2024– कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला अस्पताल के जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अस्पताल में वर्तमान में प्रदान की जाने वाली सेवाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी सहित प्रयोगशाला में प्रतिदिन दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और सीटी स्केन हेतु टेलीरेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल मंे सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी बैठक में दिए। जिला अस्पताल मंे लिफ्ट को एक सप्ताह के भीतर मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक के दौरान जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ0 आरसी ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles