कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार समिति के सदस्य पहुँचे बस्तर*

*जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदायों हेतु संचालित योजनाओं की समीक्षा*
*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 18 सितंबर 2025*
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रकाश मोदी का बस्तर दौरा में बुधवार को पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय के आस्था सभा कक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों, सदस्यों की बैठक ली, जिसमें अल्पसंख्यक समुदायों हेतु संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गईं तथा अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से उनकी माँगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस,डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र बंजारे, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री तनुजा नाग सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*











