WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने करें पहल- कमिश्नर श्री डोमन सिंह*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 09 जुलाई 2025*

कमिश्नर एवं पदेन अध्यक्ष स्वशासी समिति स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक बुधवार को महाविद्यालय के कांफ्रेस कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने पर बल देते हुए कहा कि बस्तर अंचल के जनता की चिकित्सा जरूरतों को ध्यान रखकर उन्हें संवेदनशीलता के साथ उपचार सुविधाएं प्रदान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करें साथ ही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कचरा प्रबंधन हेतु नगर निगम के जरिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने अग्नि शमन और सुरक्षा हेतु समय-समय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए । बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा किया गया, साथ ही गत स्वशासी समिति की बैठक में हुई निर्णयों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा किया गया और किलकारी योजनांतर्गत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जल्द से जल्द झूला घर प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु शासकीय भूमि का शीघ्र चिन्हाकन किए जाने कहा गया।

बैठक के दौरान कमिश्नर ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता के लिए अन्य चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। बैठक में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आय के स्रोत में वृद्धि के लिए मेडिकल कॉलेज कैम्पस में संचालित पंजाब नेशनल बैंक भवन तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के दुकानों का किराया नियमानुसार भाड़ा नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से निर्धारित किए जाने कहा गया। बैठक में रेडियोलॉजी विभाग में सोनोग्राफी मशीन, अस्थि रोग विभाग हेतु आवश्यक सी-वार्म मशीन तथा ब्लड बैंक के लिए वाहन क्रय करने हेतु शासन स्तर से अनुमोदन प्राप्त किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नेत्र रोग विभाग में नवीन ऑपरेशन थियेटर विकसित करने, आपातकालीन चिकित्सालय में पार्किंग शेड निर्माण तथा तोकापाल छात्रावास में शौचालय का मरम्मत करवाने का अनुमोदन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज एवं सदस्य सचिव डॉ. प्रदीप बेक, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डॉ. अनुरूप साहू सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकगण तथा स्वशासी समिति के सदस्य अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*जय प्रकाश सिंह*
*सिटी ब्यूरो जगदलपुर*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles