WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*पुराने कार्यों का पुनः भूमिपुजन कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही लता उसेंडी – संजय करन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की सुचना तक नहीं देना प्रशासन पर सवालिया निशान है- कांग्रेस*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 5 सितम्बर 2025*

कोंडागांव – पूर्व मे भूमिपूजन किये कार्यों का पुनः भूमिपूजन किये जाने को लेकर कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय करन ने प्रतिक्रिया देते प्रेस को बयान जारी कर कहा की कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यों का तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामूहिक भूमिपूजन किया गया था जिसे जमीन स्तर पर जाकर तत्कालीन विधायक मोहन मरकाम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ भूमिपुजन किया गया था आज पुनः उन्ही कार्यों का भूमिपूजन कोंडागांव विधायिका लता उसेंडी द्वारा किया जा रहा है।

संजय करन ने आगे कहा कि सुश्री लता उसेंडी जी को कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र कि जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए चुना है जनादेश दिया है क्षेत्र विकास के लिए नए काम लाएं भूमिपूजन लोकार्पण करें हम उनका स्वागत करते हैं परन्तु पूर्व मे स्वीकृत कार्यों का पूर्व मे हुए भूमिपूजन कार्यों का पुनः भूमिपुजन करना कहीं न कहीं जबरन श्रेय लेने जैसा है नेवता से जूनापानी पहुंच मार्ग का भूमिपूजन प्रशासकीय स्वीकृति राशि 562.06 लाख 4.50 किलोमीटर है मालाकोट से किबईबालेंगा पहुंच मार्ग प्रशासकीय स्वीकृति राशि 667.57 लाख 3 किलोमीटर का भूमिपूजन दिनांक 24/09/2023 को हो चुका है जिसे विधायिका महोदया द्वारा पुनः भूमिपुजन किया जाना हास्यास्पद है।

पूर्व मे किये भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का नाम भी बोर्ड पर अंकित है परन्तु आज हुए भूमिपूजन बोर्ड मे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तक का नाम उल्लेख नहीं है यह सरासर गलत है निर्वाचित होने के बाद प्रतिनिधि किसी पार्टी विशेष के नहीं होते हैं परन्तु कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों को कार्यक्रम की सुचना तक नहीं देना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान है कांग्रेस पार्टी निर्वाचित जनप्रतिनियों के अपमान को बर्दास्त नहीं करेगी आगामी समय मे इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles