WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 1 अक्टूबर 2025*

बीजापुर। नक्सल प्रभावित पामेड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोबरा 208 बटालियन ने काउरगुट्टा के जंगलों में सघन तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में छिपाकर रखे गए विस्फोटक और अन्य सामग्री का जखीरा बरामद किया है। यह सामग्री कंचाल गांव के पास जंगल में जमीन के नीचे दबाकर रखी गई थी।

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को गन पाउडर, आरडीएक्स, डेटोनेटर, तीर बम और ग्रेनेड सहित कई तरह के विस्फोटक मिले। इसके अलावा, नक्सलियों की वर्दी, दवाइयां, सोलर इन्वर्टर और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बड़ी संख्या में बरामद हुई हैं।

अधिकारियों का मानना है कि इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। कोबरा बटालियन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने इस बड़ी साजिश को विफल कर दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह बरामदगी नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका है। हमारे जवान पूरी तरह से सतर्क हैं और इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।” इस सफलता से न केवल एक बड़ा खतरा टल गया है, बल्कि इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के माहौल को भी मजबूती मिली है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles