WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए 12 परगना से आए ग्राम देवी-देवताओं को किया गया रवाना*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक और कलेक्टर ने पारंपरिक तरीके से दी विदाई*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 01 अक्टूबर 2025*

बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व, जो आदिवासी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा प्रतीक है, इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ है। परंपरा के निर्वहन के तहत जिले के 12 परगनों से आए ग्राम देवी-देवताओं, मांझी-मुखियाओं, चालकी, गायता, पटेल-पुजारी एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं को कोण्डागांव से जगदलपुर के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कर रवाना किया गया। विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने चौपाटी से देवी-देवताओं को पारंपरिक तरीके से विदाई दी। गौरतलब है कि बस्तर दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का महापर्व है। सदियों से देवी-देवताओं की सामूहिक उपस्थिति और विशेष अनुष्ठानों के माध्यम से यह परंपरा जनमानस को जोड़ती रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए जिले के गणमान्य नागरिकों में भारी उत्साह दिखा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, मनोज जैन, पार्षद संतोष पात्रे, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles