Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नोएडा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोण्डागांव की लेखा नेताम ने जीता स्वर्ण पदक*

आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी से प्रशिक्षित खिलाड़ी ने -52 किलोग्राम भार वर्ग में दिलाया जिले को गौरव

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 19 जुलाई 2025*

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित 54वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोण्डागांव जिले की लेखा नेताम ने 52 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया। लेखा नेताम को यह प्रशिक्षण कोण्डागांव स्थित 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा प्रदान किया गया था। वे कोण्डागांव के बंधापारा की निवासी हैं और अपनी कठिन मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता अर्जित की।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर के उप महानिरीक्षक संजीव रोलबा के मार्गदर्शन तथा 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व की विशेष सराहना की जा रही है। प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षक उदय सिंह यादव और नारायण सोरेन को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोण्डागांव में आईटीबीपी द्वारा लगातार संचालित किए जा रहे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है। यह पहल न केवल युवाओं को खेल की दिशा में अवसर दे रही है, बल्कि उन्हें अनुशासन और आत्मविश्वास की ओर भी प्रेरित कर रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles