WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने पहुंचे केशकाल, सड़क नवीनीकरण कार्य का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, केशकाल/कोंडागांव 5 जनवरी 2026*

*अधिकारियों के साथ शहर का पैदल भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही के सम्बंध में दिए आवश्यक दिशानिर्देश*

*यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही*

केशकाल:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल नगरसीमा में जारी सड़क नवीनीकरण कार्य के लिए अवैध अतिक्रमण को हटवाने और रुट डायवर्जन के सम्बंध मे चर्चा हेतु एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक के पश्चात एसपी महोदय ने सड़क नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल, अपर कलेक्टर श्री चित्रकान्त चाली ठाकुर, केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, एसडीओपी केशकाल श्री अरुण नेताम, थाना प्रभारी विकास बघेल, तहसीलदार गणेश सिदार समेत राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, यातायात विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने डिपो चौक से थाना परिसर तक पैदल चलकर निर्माण कार्य, अतिक्रमण एवं ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। जहां नाली तक अतिक्रमण कर चुके दुकानदारों को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाने के सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी 25 वाहनों के खिलाफ एसपी महोदय के निर्देशानुसार केशकाल पुलिस द्वारा लगभग 7,500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।

एसपी महोदय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि सड़क नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने तक आप सभी पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब पार्क न करते हुए नगर पंचायत द्वारा चिन्हित स्थानों में पार्किंग की जाए। यात्री बस संचालक शहर में ओवरस्पीड व ओवरटेक न करें। साथ ही जल्द से जल्द अतिक्रमण को स्वयं हटवा लेवें। यदि नगरवासी प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस सम्बंध में एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि केशकाल शहर की प्रमुख समस्या मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर जिला प्रशासन अत्यंत गंभीर है। और वर्तमान में निर्माण कार्य भी काफ़ी तेजी से चल रहा है। इस दौरान आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों जैसे मार्ग डायवर्शन, अतिक्रमण, लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करना, वैकल्पिक मार्ग आदि विषयों पर बैठक कर कार्य निर्धारण किया गया है। जिसके तहत आने वाले दिनों में मार्ग चौड़ीकरण में आने वाले समस्त अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु विशेष समयबद्ध अभियान चलाया जाएगा एवं मार्ग निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जायेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles