WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कोण्डागांव पुलिस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कोंडागांव विधायक लता उसेण्डी के मुख्य आथित्य में मनाया गया महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का किया गया सम्मान ।

कोंडागांव 08 मार्च 2024– को कोंडागाँव जिल के थाना कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्रीमान वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) के नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि के रूप में कोण्डागांव विधायक माननीय सुश्री लता उसेण्डी, विषेश अतिथि के रूप मे श्रीमती किरण नुरेटी, प्रोफेसर गुडाधुर महाविधयालय एवं, अन्य अतिथि के रूप में पार्षद सोनमड़ी जी, कोण्डागावं भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, श्री दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव एवं कोण्डागांव जिला राजपत्रित अधिकारियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ।

पत्रकार साथी लक्ष्मी पटेल को भी किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारियों में उप निरीक्षक नमिता टेकाम, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, सउनि. सागरबती सोरी, सउनि शांति यादव, महिला प्रधान आरक्षक- संतोषी मण्डावी, बीना मण्डावी, महेश्वरी शाडिल, सोमारी साहू, एवं महिला आरक्षक- ममता प्रधान, मनीषा नेताम, ममता ठाकुर, सुकमती मरकाम, चन्द्रबती नेताम, फुलेष्वरी माझी, रसीदा कोमरे एवं शिक्षा विभाग से शिक्षिका श्रीमती मधु तिवारी एवं कोण्डागांव जिले के एकमात्र महिला पत्रकार सुश्री लक्ष्मी पटेल को मोमेन्टो एवं प्रशष्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डगांव श्री दौलत राम पोर्ते के द्वारा आगामी दिनों में कोण्डागांव पुलिस के द्वारा चलाये जाने वाले महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु विस्तृत कार्यक्रम का विवरण दिया गया। जिसके तहत् दिनांक 09/03/2024 से 10/03/2024 तक कोण्डागांव जिले के महत्वपूर्ण चौक, ग्रामीण हाट, बाजार, आदि स्थानों पर महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा एवं दिनांक 11/03/2024 को कोण्डागांव जिले अन्तर्गत स्कूलों में महिला सशक्तिकरण थीम पर रंगोली, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं विजेताओं को पुरूष्कृत भी किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमान वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) महोदय, विशेष अतिथि श्रीमती किरण नुरेटी, प्रोफेसर गुडाधुर महाविद्ययालय एवं मुख्य अतिथि कोण्डागांव विधायक माननीय सुश्री लता उसेण्डी के द्वारा महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं का सम्मान एवं विभिन्न आयामों में महिलाओं की भुमिका एवं वर्तमान प्रासंगिकता के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि कोण्डागांव विधायक माननीय सुश्री लता उसेण्डी के द्वारा महिला संबंधित अपराधों एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया
इस कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी, निरीक्षक प्रहलाद यादव एवं पुलिस के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles