WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

केशकाल पुलिस ने की लगातार 2 बड़ी कार्यवाही,कार में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करी के ख़िलाफ़ मुस्तैदी से काम कर रही है केशकाल पुलिस

तस्करों के कब्जे से कुल 70.285 किलो गांजा और 02 कार किया गया जप्त*

केशकाल/कोंडागांव 19 फरवरी 2024– कोंडागांव पुलिस अधीक्षक  वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) द्वारा लगातार हो रहे अवैध अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधिक्षक  के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलतराम पोर्ते एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में केशकाल थाना, विश्रामपुरी चौक, बटराली चौक एवं दादरगढ़ कैम्प के सामने चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही है। परिणामस्वरूप केशकाल पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार 2 सफलताएं प्राप्त हुई है।

प्रकरण क्रमांक 1-
दिनांक 18 फरवरी की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोंडागांव की ओर से एक ग्रे रंग की निशान सनी कार में अवैध गांजा बिक्री के लिए केशकाल की ओर आ रहे है कि सूचना पर केशकाल पुलिस ने थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाया। मुखबिर के बताए निशान कार क्रमांक UP 16 AL 1465 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 41.380 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 लाख 13 हजार 800 रुपए बरामद किया गया। मौके से आरोपी अनिल कुमार पिता देवेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी गाजियाबाद उ.प्र. को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

प्रकरण क्रमांक 2-

दिनांक 19 फरवरी की सुबह में मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोंडागांव की ओर से एक सफेद रंग की कार में अवैध गांजा बिक्री के लिए केशकाल की ओर आ रहे है कि सूचना पर केशकाल पुलिस ने थाना परिसर के सामने चेकपोस्ट लगाया। मुखबिर के बताए निशान कार क्रमांक UP 16 BJ 8402 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 28.905 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 2 लाख 89 हजार 050 रुपए बरामद किया गया। मौके से आरोपी सरफराज हुसैन पिता अकबर हुसैन निवासी मुरादाबाद उ.प्र. को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उ.नि. धीरेन्द्र ठाकुर, स.उ.नि. हेमंत देवांगन, प्र.आर. संजय बिसेन, प्र.आर. अजय बघेल, प्र.आर. ईश्वर नेताम महिला प्र.आर माहेश्वरी शांडिल्य, आर. अहिल्या यादव, अमित मण्डावी, जितेंद्र माहला, लिलेश्वर ध्रुव, जगेश नेताम की अहम भूमिका रही।

Video

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles