Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

*साथी राउंड टेबल गुरुकुल में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का किया गया भव्य आयोजन*

साथी संस्था के संस्थापक भूपेश तिवारी के शानदार मार्गदर्शन में गुरुकुल में वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी गरिमामयी प्रस्तुति

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अथितियों ने दी अपनी उपस्थिति

साथी संस्थान के दिवंगत साथी स्वर्गीय भूपेंद्र बंछोर को याद कर,दी गई श्रद्धांजलि

अपना अभिभाषण देते हुए साथी संस्था के संस्थापक भूपेश तिवारी

कुम्हार पारा/कोंडागांव 18 फरवरी 2024-पद्मश्री धरमपाल सैनी जी के मुख्य आतिथ्य एवं पद्मश्री हेमचंद मांझी वैद्यराज जी के विशेष आतिथ्य में तथा किसान नेता डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में कुम्हारपारा के साथी राउंड टेबल गुरुकुल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ, गुरुकुल के बच्चो द्वारा शिक्षको के नेतृत्व में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई, इसी भव्य कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 3 नेशनल अवॉर्ड प्राप्त शिल्पकारों श्री तिजुराम विश्वकर्मा, श्री पंचूराम सागर तथा श्री राजेंद्र बघेल को शिल्प शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया तथा 2 शिक्षको ठाकुर राजेंद्र सिंह राठौर एवं श्री आर के जैन जी को शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। बस्तर संभाग की दो महान विभूतियों पद्मश्री धरमपाल सैनी जी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए विनोबा सम्मान तथा पद्मश्री हेमचंद मांझी जी को धनवंतरी सम्मान से सम्मानित किया गया, कोंडागांव के प्रख्यात किसान डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी जी को बस्तर भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर स्वागत भाषण में श्री हरिभाई ने उपस्थित आगंतुकों तथा अभिभावकों का स्वागत किया।

सांस्कृतिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे

डॉक्टर रत्ना वर्मा संस्थापक सदस्य साथी संस्था ने गुरुकुल विद्यालय की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे, संस्था अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने विद्यालय की 20 वर्षों की यात्रा की जानकारी देते हुए बताया की हमारा विद्यालय बच्चो को सीखने का अवसर देने के साथ साथ उनकी प्रतिभा को तराशने का कार्य करता है उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, चुनौतियों सहित भविष्य की कार्य योजना की जानकारी दी, मुख्य अतिथि सही धरमपाल सैनी जी ने बच्चो की अद्भुत प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा की ऐसे बिना भय के बच्चे अपना प्रदर्शन कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

कलाकृतियों का प्रदर्शन करते बच्चे

डॉक्टर राजाराम त्रिपाठी जी ने साथी संस्था के संस्थापकों के बारे में बताया की मैने जब अपनी बैंक की जॉब छोड़ी तो उसके लिए प्रेरणा मुझे भाई भूपेश तिवारी और उनके साथियों से मिली, सभी अतिथियों ने बच्चो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं बच्चो का उत्साह वर्धन भी किया, कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रभा कुंभकार ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन मधु तिवारी एवं संतोष तिवारी के द्वारा किया गया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षको सहित संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उक्त कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव, विकल माने ,दीपक ठाकुर व अभय गांधी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles