Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*जगदलपुर मुस्लिम समाज ने कलेक्टर से मिलकर रखी समाज के बायलाज के अनुसार जल्द चुनाव कराने की मांग*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 4 अगस्त 2025*

जगदलपुर मुस्लिम समाज ने आज बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहु़ंच कर मुस्लिम समाज के बायलाज के अनुसार जगदलपुर अंजुमन इस्लामिया कमेटी का लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनाव कराने की मांग रखी,समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने अपर कलेक्टर से मिलकर समाज की जल्द से जल्द चुनाव कराने कहते हुए बताया कि जगदलपुर अंजुमन इस्लामिया कमेटी वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आने वाली संस्था नहीं है,जगदलपुर में अंजुमन की कोई प्रापर्टी वक्फ बोर्ड के नियमानुसार वक्फ बोर्ड के अंतर्गत नहीं आती,जगदलपुर में जो जमीन जायदाद मुस्लिम समाज के पास है वे ब्रिटिश सरकार के दौरान मस्जिद,कब्रिस्तान और ईदगाह हेतु आबंटित की गयी जमीनें हैं और इसके अतिरिक्त जो जमीनें हैं वे जगदलपुर के मुस्लिम*समाज के लोगों के द्वारा इसाले सवाब के तौर पर जगदलपुर जमात को दान की गई जमीनें हैं जिसकी देखरेख जगदलपुर की आम जमात के मतदान द्वारा चुनी हुई कमेटी जिसे जगदलपुर अंजुमन इस्लामिया कमेटी कहा जाता है उसके द्वारा किया जाती है।

परंतु पिछले 8 महिने से पूर्व कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वक्फ बोर्ड द्वारा चुनाव संपन्न कराने के नाम पर जगदलपुर मुस्लिम समाज को झांसे में लेकर एक प्रशासनिक एड्हाक कमेटी का गठन कर अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चार्ज समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में लिया गया है,एवं एड्हाक कमेटी को 3 माह में चुनाव कराने का आदेश वक्फ बोर्ड द्वारा दिया गया और एड्हाक कमेटी के द्वारा चार्ज लेने के दौरान जमात को 3 माह में चुनाव संपन्न कराकर नयी कमेटी देने का वादा किया तब से आज दिनांक तक एड्हाक कमेटी के द्वारा ना तो चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया और ना ही चुनाव कराने की किसी भी प्रक्रिया को संपन्न किया गया और तो और पूर्व कमेटी के हिसाब-किताब के नाम पर जबरन जगदलपुर अंजुमन पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठ गई है और समाज को मनमाने ढंग से चलाने दबाव बना रही है,जिससे तंग आकर और जगदलपुर मुस्लिम समाज में एड्हाक कमेटी के द्वारा जबरन कब्जा और मनमानी के चलते गुस्से को देखते हुए और भविष्य की किसी भी अप्रिय घटना से बचने तथा समाज में लोकतंत्र की पुनः स्थापना कराने कलेक्टर से हस्तक्षेप करते हुए चुनाव संपन्न कराने की मांग की गई जिस पर जल्द संज्ञान लेते हुए चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन अपर कलेक्टर ने दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ और युवा उपस्थित थे।

विनीत
शेख सलीम रज़ा*
पूर्व सदर अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगदलपुर, जिला बस्तर छत्तीसगढ़
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमजद खान राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, शेख सद्दाम रज़ा पूर्व जिला अध्यक्ष एन एस यू आई मोइन कुरैशी।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles