Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

झारा में सिविक एक्शन के तहत आई.टी.बी.पी.कीब29 वीं वाहिनी ने किया शिविर का आयोजन।

कृषि यंत्र व आवश्यक सामग्री का ग्रामीणों को किया वितरण

स्वास्थ्य से संबंधित परीक्षण व दवाइयां की गई प्रदान

नारायणपुर/कोंडागांव 27 फरवरी 2024–नक्सल प्रभावित जिला-कोण्डागांव एवं नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हर संभव उनकी सहायता भी करते रहे हैं। इसी क्रम में श्री राणा युध्दवीर सिंह सन्धु उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (मुव०). श्री महेन्द्र प्रताप, सेनानी 29वीं वाहिनी एवं श्री सैय्यद जावेद अली, द्वितीय कमान 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में दिनांक 27/02/2024 को सी०ओ०बी झारा में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कृषि यंत्र संबंधित वस्तुओं का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत झारा, मडमनार कोन्गेरा, महिमागवाडी एवं कौशलनार के 250 स्थानीय ग्रामीणों का निशुल्क में चिकित्सा जाँच की गई एवं दवाइयों भी वितरण की गई।

इस कार्यक्रम में श्री गुंजन कुमार सेनानी, 29वीं वाहिनी ने संबोधित करते हुए बताया गया कि मा०ति०सी०पु० इस क्षेत्र में आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं। भा०ति०सी० पुलिस बल हमेशा आप लोगों की सेवा के लिये तत्पर है ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे भर्ती परीक्षा में निशुल्क कोचिंग के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया एवं स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया तथा बच्चो को उचित पारितोषिक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सफल बनाने के लिये सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चिकित्सा शिविर द्वारा शिविर में आये सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति व गर्मियों के मौसम में होने वाली बिमारियों के सबंध में जागरूक किया साथ ही स्वयं की साफ-सफाई, रहन-सहन व खान-पान के प्रति भी सजक रहने हेतु प्रेरित किया एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामिणों को नशा से मुक्त होने हेतु उचित परामर्श दिये गये ।

इस मौके पर भा०ति०सी०पु०बल के पदाधिकारियों के अतिरिक्त थाना प्रभारी, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य, स्थानीय गांव के सरपंच, महिला मंडल सदस्य, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय स्कूल के बच्चे एवं अध्यापकगण भी मौजूद थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles